फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायमपुर गांव में युवक की मौत, अवैध शराब पीने से मरने की चर्चा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में अफवाह शराब पीने की वजह से हुई युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला।
कंकरखेड़ा । दायमपुर गांव में एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक के परिजनों ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से बीमार था। परिजनों ने शव का पीएम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि गांव में चर्चा है कि युवक की मौत शराब पीने के कारण हुई है।
रिंकू (35) पुत्र धर्मपाल निवासी गांव दायमपुर मजदूरी करता था। शनिवार को उसकी अचानक से मौत हो गई। गांव में अफवाह फैल गई कि युवक की मौत शराब पीने के कारण हुई है, लेकिन युवक के परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि रिंकू पिछले छह महीने से बीमार चल रहा था और उसे पीलिया हो गया था, उसी के चलते उसकी मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दायमपुर गांव भी अवैध शराब बिकने को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। यहां पूर्व में भी कई लोगों की अवैध शराब पीने से मौत हो चुकी है। पुलिस ने भी कई बार छापेमारी करके गांव से अवैध शराब बरामद की है। गांव की महिलाएं भी आएं दिन अवैध शराब की बिक्री को लेकर गांव में हंगामा करती रहती हैं। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि युवक की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें