मेरठ। अहमदाबाद (गुजरात) के परिवार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर मांग की है कि पुलिस आईजी के पेशकार के परिवार से उनकी बेटी को बरामद कराए। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा हुआ है। उधर, आईजी ने पेशकार को सस्पेंड कर दिया है।
अहमदाबाद मलय बंगलोज साइन सिटी निवासी मनोज पटेल और उनकी पत्नी माया ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 20 जून को उनकी विवाहित बेटी फोरम को आईजी रेंज के पेशकार नरेश आजाद का बेटा अंकित आजाद निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-9 उठाकर ले गया था। अंकित और फोरम की पोलैंड में दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों मेरठ आ गए थे। फोरम अपने मायके गई और उसने अंकित व उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया था। उसके बाद अंकित जान से मारने की धमकी देकर वह फोरम को फिर से ले आया। अब उसको बंधक बनाया हुआ है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आईजी रेंज रामकुमार का कहना है कि पेशकार को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित परिवार से कहा गया कि वह नौचंदी थाने में केस दर्ज कराए। लेकिन वह तहरीर देने को तैयार नहीं है।
खास बात
- अहमदाबाद के परिवार ने प्रेसवार्ता की, बेटी को बंधक बनाने का आरोप