मेरठ। परतापुर के मोहिउद्दीनपुर में मंगलवार रात मिठाई विक्रेता पर जानलेवा हमले के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। वह तहरीर देने को भी तैयार नहीं था। लेकिन पुलिस के कहने पर अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मंगलवार देर रात मोहिउद्दीनपुर में स्विफ्ट सवार युवक ने मिठाई विक्रेता विक्की को कोल्ड ड्रिंक न देने पर गोली मार दी थी। गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती विक्की की हालत में कुछ सुधार बताया गया है। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार घायल विक्की के भाई मनोज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, परिजनों को शक है कि इस घटना के पीछे गांव या आसपास का कोई व्यक्ति हो सकता है। चर्चा है कि इसके पीछे व्यापारिक प्रतिस्पर्धा भी हो सकती है। हालांकि परिजन खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
- मोहिउद्दीनपुर में मिठाई विक्रेता को गोली मारने का मामला