फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया ने धक्का देकर बेहोश किया, परिवार ने मिलकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रिया के धक्का देने पर दीवार से टकराकर हुआ था बेहोश
विज्ञापन

मेरठ।
प्रॉपर्टी डीलर नीरज की हत्या में ब्रह्मपुरी पुलिस ने रिया व उसकी मां कमलेश के साथ भाई विपुल को भी गिरफ्तार किया है। देररात पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीरज को बेहोशी की हालत में रिया व उसके परिजनों ने सातवीं मंजिल से फेंका। जिससे वारदात आत्महत्या लगे।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि नीरज शराब पीकर आया था। प्लाट नाम कराने को लेकर नीरज व रिया में कहासुनी हो गई। नीरज ने रिया को थप्पड़ मारा तो उसने धक्का दे दिया। नशे की हालत में नीरज का सिर दीवार से टकरा गया। उसके सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। रिया ने यह बात मां कमलेश को बताई। पुलिस के मुताबिक कमलेश अपने बेटे विपुल के साथ रिया के फ्लैट पर पहुंची। जहां पर तीनों ने मिलकर नीरज को सातवीं मंजिल से फेंक दिया। उसके बाद वो अपने-अपने फ्लैट में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनारा करने लगा था नीरज
पुलिस के मुताबिक आरोपी रिया ने बताया कि कई महीनों से नीरज उससे किनारा करने लगा था। वह डरने लगी थी कि कहीं वह उसे छोड़ न दे। इसको देखते हुए उसने नीरज से प्लाट उसके नाम करने की जिद की थी। नीरज ने यह बात मानने से इंकार कर दिया था। उसके बाद से उनमें दूरियां बढ़ गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें