फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकी की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मिल रोड स्थित ईख के खेत में रविवार को एक युवक का झुलसा शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका चेहरा बुरी तरह झुलसा होने से शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मवाना निवासी अवजीत के खेत में रविवार को एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष संजय कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था। हत्या गला घोंटकर किए जाने का शक है। शरीर पर लोवर था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। संभवत: हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। शनाख्त छिपाने के लिए ही शव का चेहरा जलाया गया होगा। आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही शनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें