फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर फायरिंग कर भाग निकले बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे पर बाइकसवारों ने की फायरिंग, भगदड़
विज्ञापन


मवाना। मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित बस अड्डे पर बुधवार सुबह बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले। बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता शैवाल दुबलिश ने बताया कि बुधवार को बस अड्डे पर परीक्षितगढ़ जाने के लिए सवारियां बस में बैठ रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक हेलमेट लगाएं वहां पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। युवकों ने दो राउंड फायर किये और वहां से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां मौजूद व्यापारियों व यात्रियों में दहशत फैल गई। शैवाल दुबलिश ने बताया कि आए दिन यहां छात्र गुटों में मारपीट के झगड़े होते है। संभवत फायरिंग करने वाले छात्र ही रहे होंगे। बताया कि पूर्व में भी यहां पर दो पुलिसकर्मियों को तैनात करने के लिए तहसील में कहा गया था। परंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें