फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का तीसरा आरोपी ढूंढना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के सोहरका गांव में दोहरे हत्याकांड का तीसरा आरोपी ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। आरोपी मांगे उर्फ विनय दूसरे दिन भी रिमांड पर ज्यादा नहीं बोला। उसने सिर्फ दो नाम बताए हैं। एक मुजफ्फरनगर का आदेश उर्फ मोनू और दूसरा पचपेड़ा का मोनू बताया। दोनों ही आरोपी फरार हैं। उन तक पहुंचने के लिए कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

सोहरका गांव में हत्या के चश्मदीद गवाह बेटे भोलू उर्फ बलविंदर और उसकी मां निछत्तर कौर की 24 जनवरी को गवाही से एक दिन पहले हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे में तीन हत्यारोपी कैद हुए थे। जिसमें मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय दिल्ली में सरेंडर हो गया। दूसरा आरोपी विकास जाट निवासी खांजापुर मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया। दोनों ही आरोपी मेरठ पुलिस नहीं पकड़ सकी, इसको लेकर उनकी लखनऊ तक किरकिरी हुई। अब मेरठ पुलिस का टारगेट तीसरा हत्यारोपी है। लेकिन उसको ढूंढना चुनौती बना हुआ है।
हत्यारोपी मांगे ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि वह तीसरे आरोपी का सिर्फ नाम जानता है। उसका सही पता उसे मालूम नहीं है। पुलिस के मुताबिक मांगे ने दो नाम आदेश दहिया उर्फ मोनू व मोनू उर्फ साहरयात बताए हैं। लेकिन दोनों ही नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

दर्जनों संदिग्ध अपराधी उठाए
मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट और कांशीराम कॉलोनी से दर्जनों संदिग्ध अपराधियों को उठाया हुआ है। पुलिस का मानना कि तीसरा हत्यारोपी मेरठ का है। मांगे को उसकी जानकारी है। लेकिन वह उसका नाम जानबूझकर नहीं बता रहा । हालांकि पुलिस मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर से भी पांच लोगों को उठाकर लाई है। जोकि विकास जाट के करीबी बताए जा रहे हैं। लेकिन ये युवक भी पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

खास बातें:
- रिमांड पर दूसरे दिन हत्यारोपी मांगे ने दो नाम बताकर पुलिस को उलझाया
- एक मुजफ्फरनगर का आदेश उर्फ मोनू और दूसरा पचपेड़ा का मोनू बताया
- मेरठ और मुजफ्फरनगर में तलाश किया जा रहा हत्यारोपी, सफलता नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें