फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाले में गिरा ट्रैक्टर
चालक की गई जान
- कोहरे के बीच पाइप लाइन मार्ग पर एनटीपीसी के पास का हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादनगर।
घने कोहरे के बीच रविवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्राली नाले में जा गिरी। ट्रैक्टर में चालक समेत तीन लोग थे। दो ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
कोट कालोनी निवासी अलीम (30) पुत्र वहीद आसपास के गांव से भूसा खरीदकर बेचने का काम करता है। रविवार तड़के करीब पांच बजे अलीम ट्रैक्टर ट्राली लेकर कालोनी निवासी रफीक और एक अन्य युवक के साथ पाइप लाइन मार्ग के रास्ते पास के गांव में भूसा खरीदने जा रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण एनटीपीसी के पास अलीम को कुछ नजर नहीं आया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। रफीक और उस युवक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन अलीम ट्रैक्टर के नीचे दब गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से अलीम को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलीम के परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


हादसे में युवक की
मौत, दोस्त घायल
- निवाड़ी गंगनहर के पुल के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीनगर।
निवाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथ में बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निवाड़ी थाना क्षेत्र में रात मेें गंगनहर के पास बाइक सवार दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा सिद्धार्थ सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त प्रशांत नागर पुत्र जयप्रकाश नागर निवासी बादलपुर ग्रेटर नोएडा गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिद्धार्थ के शव को कब्जे में लेकर घायल प्रशांत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें