दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। नौ माह तक होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपना नाम बदलकर दिल्ली में किराए पर रह रहा था।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी युवती की नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी नईमुद्ीन से दोस्ती थी। आरोप है कि 31 मार्च को युवक ने युवती को बुलाया और एक होटल में ले गया। जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी कार से युवती को लिसाड़ी रोड पर फेंककर फरार हो गया था। पीड़िता ने लिसाड़ीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने युवती को धमकी दी थी कि वह उसकी वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली ने बताया कि आरोपी नईमुद्दीन को लिसाड़ीगेट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
चप्पल से पिटाई की कोशिश
युवक की गिरफ्तारी की सूचना पर युवती परिजनों के साथ थाने पहुंच गई। वहां पीड़िता ने आरोपी की चप्पल से पिटाई करने की कोशिश की। युवती ने कहा इसने मेरी जिंदगी नरक कर दी, इसे ऐसा ही सबक सिखाऊंगी। बाद में पुलिस ने युवती को शांत कराया।
खास बात
आरोपी युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ किया था दुष्कर्म