फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद व विधायक ने दी हर्षित के परिजनों को सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा।
विज्ञापन

हर्षित हत्याकांड में पुलिस एक सप्ताह बाद भी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसकी वजह से परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं भाजपा सांसद व विधायक हर्षित के घर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
10 सितंबर को अशोक नगर के हर्षित चौधरी (14) पुत्र राज कुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पंकज पुत्र मोहनवीर, उसकी मां रेखा व मनीष पुत्र सतेंद्र निवासी रोहटा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस रेखा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। रविवार को भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल हर्षित के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने कहा कि घटना हुए एक सप्ताह का समय हो चुका है पर पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि हर्षित के हत्यारों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी पुलिस की पकड़ से ज्यादा दूर नहीं है। बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


जेल जाना ही है तो सभी को मार दूंगा
हर्षित के परिजनों ने बताया कि उन्हें लोगों से जानकारी मिली है कि पंकज कह रहा है कि जेल ही जाना है तो परिवार के अन्य लोगों को भी मौत के घाट उतारकर जाऊंगा। परिजनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस पर विधायक ने थाना पुलिस को फोन कर फटकार लगाई और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए। वहीं परिजनों ने बताया कि हर्षित की बहन स्वाति और शिखा के सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। वह डर के कारण परीक्षा देने से कतरा रही हैं। भाई सुमित भी स्कूल नहीं जा रहा है। उधर, परिजनों की सुरक्षा के लिए केवल एक पुलिसकर्मी ही तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मां की हालत अभी भी खराब
हर्षित की मां का अभी भी बेटे के गम में बुरा हाल है। वह एक सप्ताह से बीमार हैं। न तो किसी से बोलती हैं और न ही खाना खाती हैं। बार-बार हर्षित को याद कर रोती रहती हैं।
खास बात
हर्षित हत्याकांड के आरोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
सांसद और विधायक ने की परिजनों से मुलाकात, पुलिस से गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें