मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार शाम माधवपुरम सेक्टर-4 में चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपी वसीम और शाकिब निवासी लिसाड़ी गेट दबोच लिए। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात लिसाड़ी गेट जाकिर कॉलोनी निवासी शब्बीर का ई-रिक्शा चोरी किया था। शाकिब को कुछ दिन पहले ही परतापुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में जेल भेजा था। लेकिन जेल से आने के बाद उसने फिर से चोरी करनी शुरू कर दी।
दो बाइक चोर गिरफ्तार
मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर लिसाड़ी गेट से बाइक मैकेनिक जीशान और उसके साथी दानिश को सोतीगंज से गिरफ्तार कर लिया। एसओ के अनुसार जीशान एनसीआर में बाइक चोरी गैंग चलाता है और चोरी के वाहनों के पार्ट्स निकालकर उन्हें बेच देता है। इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक मिली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।