फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में महिला से 1632 नशे की गोलियां बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में नशा सप्लाई करती महिला धरी, 1632 गोलियां बरामद
विज्ञापन


मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला से 1632 नशे की गोलियां बरामद हुई। महिला ये गोलिां जेल में बंद अपने पति के माध्यम से जेल में सप्लाई करना चाह रही थी। महिला ने यह गोलियां कमर के पास कपड़े में रखकर नाड़े में बांध रखी थी। जेलर की तहरीर पर मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर स्थित काला आम निवासी सोनू उर्फ शान मोहम्मद गैगेंस्टर के मामले में जेल में बंद है। बुधवार को शबाना उर्फ शाहना अपने पति से मिलने जेल में गई थी। जेल के मुख्य गेट पर महिला पुलिस ने चेकिंग की लेकिन महिला के पास नशे की गोलियों का पता नहीं चल सका। उसके बाद महिला जेल परिसर में पति से मिलने चली गई। महिला की गतिविधियों को देखकर अंदर पुलिसकर्मियों को कुछ मामला संदिग्ध लगा। पूरे मामले की जानकारी जेलर एके सिंह को दी गई। जिसके बाद जेलर एके सिंह मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस को बुलाकर चेकिंग कराने के निर्देश दिए। इस बीच महिला ने हंगामा कर दिया और अपने कपड़ों की चेकिंग करने का वह विरोध करने लगी। जिसके बाद महिला पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की तो महिला के कपड़ों से भारी संख्या में गोलियां मिली। मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल ने बताया कि महिला के पास से 1632 नशे की गोलियां बरामद हुई है। गोलियों पर रैपर नहीं है। जांच पड़ताल में सामने आया कि यह गोली प्रतिबंधित हैं। जेलर एके सिंह ने महिला के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जेल में होती हैं सप्लाई?
जेल में महिला से नशे की गोलियां बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने जांच बैठा दी है। महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका पति जेल में अन्य बंदियों को गोलियो बेचकर मोटे पैसे कमाता है। गोलियां पहले भी जेल में पहुंची या नहीं इसकी जेल प्रशासन जांच करा रहा है।

खास बातें
- जेल में बंद पति से मिलने गई थी लिसाड़ीगेट की महिला
- पुलिस ने बताया कि जेल में बंदियों को बेची जानी थी गोलियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें