फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीदपुर निवासी युवक से साढे तेरह लाख रुपये की लाट्री के नाम पर एक लाख साठ हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। फरीदपुर गांव निवासी एक युवक से लाटरी के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने कई किस्तों में उससे बैंक खाते में रुपये डलवाए और निकालते रहे। जब तक उसे ठगी का अहसास होता, ठग 1.60 लाख रुपये का चूना लगा चुके थे। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी मंजू कुमार पुत्र चमन सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती एक सितंबर को मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। दूसरी ओर से बोलने वाले ने खुद को एक मोबाइल कंपनी का कर्मचारी बताया था। कहा था कि यदि वह अपने नंबर पर तीन सौ रुपये का रिचार्ज कराता है तो 13.50 लाख तक की लाटरी लग सकती है। मंजू कॉल करने वाले ठग के झांसे में आ गया और रिचार्ज करा लिया। इनाम पाने के लिए ठग ने पहले उससे साढे़ चार सौ रुपये इसके बाद पांच हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराए। इसी तरह ठग उससे रुपये खाते में जमा कराता रहा। ठग ने कई किस्तों में उससे 1.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसे लाटरी की रकम नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जांच में पता चला कि वह कोई कंपनी का कर्मचारी नहीं है। जिससे युवक के होश उड़ गए। पुलिस ने मंजू कुमार पुत्र चमन की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मोबाइल पर कॉल करके खाते में रुपये डलवाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें