फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। ग्राम महादेव निवासी भाजपा नेता को फोन पर एक महिला ने रविवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इससे परिजनों में दशहत व्याप्त हो गई है। पीड़ित ने थाने में शिकायत करके सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम महादेव निवासी भाजपा नेता ईश्वर त्यागी पुत्र बाल सिंह त्यागी सुबह में अपने घर पर थे। उनके मोबाइल फोन पर करीब साढे़ दस बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने फोन रिसीव किया तो उधर से एक महिला बोली। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसका उन्होंने विरोध किया। इस पर उक्त महिला ने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी महिला ने फोन काट दिया। इस मामले की ईश्वर त्यागी ने जानकारी परिजनों को दी। इससे उनमें दहशत फैल गई। इस पर भाजपा नेता परिजनों और ग्रामीणों के साथ सरधना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत करके आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। उधर, एसएसआई मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि ईश्वर त्यागी का अपने ही परिवार में विवाद चल रहा है। इसलिए पुलिस इस पहलू समेत अन्य की जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा हो जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
महादेव ग्राम के ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
फोन पर धमकी मिलने से परिजनों में दहशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें