फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने महिला के गले सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वाहन से 100 मीटर की दूरी पर लूट
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर पुल के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली। जबकि घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्री नगर निवासी आदित्य बाइक से पत्नी आशा के साथ बुधवार को मांगलिक समारोह में शामिल होने गाजियाबाद गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दंपति मेरठ लौट रहे थे। गंगनहर पार सिबली मिल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने आशा से कहा कि उसकी साड़ी बाइक के पहिये में फंस जाएगी। आशा ने पीछे मुड़कर देखा। इसी बीच एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। दंपति ने शोर मचाया तो बाइकर्स मोदी नगर की ओर भाग गए। दंपति ने बताया कि वारदात स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वारदात की शिकायत गंगनहर पुलिस चौकी पर की है। जबकि एसओ वारदात की जानकारी से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें