फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर उड़ाया डेढ लाख रुपये से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशा तोड़ कार से डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग किया चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में चोरी और स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आदित्य मॉल के पास एक सैलून संचालक की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। पीड़ित के मुताबिक, बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे। उन्होंने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हरीश छाबड़ा इंदिरापुरम की एटीएस एडवांटेज सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। आदित्य मॉल में उनका सैलून है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात उनकी कार मॉल के बाहर खड़ी थी। कार में बैग था। रात में चोरों ने ड्राइवर की साइड के पीछे का शीशा तोड़कर कार से बैग चोरी कर लिया। सैलून बंदकर जब वह घर जाने लगे तो उन्हें वारदात का पता चला। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक, बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरापुरम एसएचओ नजीर खान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें