फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डकैत गिरफ्तार, तीन डकैत सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी आवास के पीछे सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर के घर हुई डकैती की वारदात पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी खुद पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर सरेंडर होकर जेल चले गए। पुलिस ने लूटा हुआ थोड़ा सामान ही बरामद किया है।
विज्ञापन

29 जुलाई को जूनियर इंजीनियर पुनीत अग्रवाल और उनकी पत्नी शालू अग्रवाल को उनके घर देवीपुरा में बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि खरखौदा के फफूंडा गांव निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है। नितिन ने डकैती की वारदात में शामिल होना कुबूल किया है। नितिन ने बताया कि गिरोह का सरगना फफूंडा गांव का दूसरा नितिन है। उसने नोएडा के शीशपाल, मीरापुर के सोनू समेत पांच बदमाशों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं शीशपाल, सोनू समेत तीन लोग नोएडा कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चले गए। पुलिस ने पकड़े गए नितिन की निशानदेही पर लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया। एएसपी कैंट सतपाल सिंह का कहना है कि जेल गए तीनों बदमाशों को पुलिस रिमांड पर लेगी। सभी बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। पुलिस ने जेल में जाकर बदमाशों की पहचान कर ली है। उन्होंने डकैती डालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें