फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने उठाया युवक, अपहरण का हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने उठाया युवक, अपहरण का हल्ला
विज्ञापन

मेरठ। आगरा से अपहृत छात्रा की बरामदगी को लेकर शुक्रवार दोपहर आगरा पुलिस ने जेलचुंगी के पास से एक युवक को उठा लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम को युवक के अपहरण की सूचना दे दी। मेडिकल और सिविल लाइन पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी ली।
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण हुआ था। शुक्रवार दोपहर साढ़े 11 बजे एक आरोपी युवक को लेकर ताजगंज पुलिस मेरठ पहुंची। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने जेलचुंगी के पास से एक युवक को गाड़ी में बैठा लिया। सूचना पर पहुंचे मेडिकल एसओ ने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि लड़की के बारे में उसको कोई जानकारी नहीं है। जिस युवक पर लड़की के अपहरण का आरोप है उससे पैसों का विवाद चल रहा है। एसओ मेडिकल का कहना है कि मामला आगरा का है। आरोपी युवक मेडिकल क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद में भी दी गई दबिश
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी महताब की तलाश में शुक्रवार को ताजगंज थाना पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। युवक के नहीं मिलने पर पुलिस उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि महताब छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी है। ईद के समय महताब उसे लेकर घर पर पहुंचा और रिश्ते की बहन बताते हुए अगले दिन चला गया। बाद में युवक की पत्नी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें