फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्रीनगर से दो छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र से सोमवार को दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए छात्राओं की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय एक छात्रा ने इंटर की पढ़ाई पूरी की है। परिजनों का कहना है कि रविवार रात छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए छात्रा की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। सोमवार को परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, शास्त्रीनगर निवासी करीब 20 वर्षीय युवती स्नातक की छात्रा है। वह दोपहर को घर से निकली थी। लेकिन लौटी नहीं। एसओ मेडिकल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक मामला अपहरण का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का सामने आया है। पुलिस दोनों छात्राओं को बरामद करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें