फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूट के विरोध में चालक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मैदान के पास शनिवार देर रात तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटने का विरोध करने पर चालक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने के बाद चालक ई-रिक्शा से नौचंदी थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी अयान पुत्र खालिद रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा लेकर शास्त्रीनगर से लौट रहा था। नौचंदी मैदान के पास बिजली घर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाश ई-रिक्शा छीनने लगे, जिसका अयान ने विरोध कर दिया। बदमाशों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली अयान के पैर में जा लगी। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई, जिसमें किसी ने वारदात के बारे में नहीं बताया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें