फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी में हथियार के साथ संदिग्ध देखे जाने पर उधमपुर में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते बड़ाली इलाके में सेना की वर्दी में हथियार के साथ संदिग्ध देखे जाने पर रैंबल पुलिस, सेना व एंटी फिदायीन ग्रुप ने शनिवार को बड़ाली से लेकर मलाड़ गढ़ी तक सर्च आपरेशन चलाया। सर्च आपरेशन में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। इसी के चलते दिन भर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करके रखे गए थे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली की शनिवार तड़के तीन बजे के करीब बड़ाली इलाके में सेना की वर्दी में संदिग्ध दिखाई दिया है। उसके हाथ में हथियार में भी थे। संदिग्ध लोगों से मलाड़ गढ़ी इलाके तक जाने के लिए रास्ता पूछ रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और रैंबल पुलिस के एसएचओ व जवान, सेना की टीम और एंटी फिदायीन ग्रुप ने बड़ाली में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। तीनों का सर्च आपरेशन दोपहर करीब ढाई बजे तक जारी रहा और टीम ने बड़ाली से गढ़ी मलाड़ तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सर्च आपरेशन चलाया। जब पुलिस, सेना व एंटी फिदायीन तलाशी और सर्च करते ग्रामीण इलाकों में पहुंची तो लोग भी हैरान हो गए। सर्च आपरेशन के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।
उधर सदिंग्ध दिखने की जानकारी मिलने पर पुलिस व सेना ने शहर के अंदर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए। शहर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की टुकड़ियां दिन भर तैनात नजर आईं। इसके अलावा पुलिस ने भी सभी नाकों में अलर्ट घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च आपरेशन छेड़ दिया था। दोपहर तक आपरेशन जारी रहा, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला है। बाद में जानकारी मिली की बड़ाली के पास ही कोई सेना की टुकड़ी तैनात थी और उसी टुकड़ी का कोई जवान रास्ता पूछ रहा था, लेकिन फिर भी पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें