फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में डेयरी संचालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट में दंपति की नृशंस हत्या का मामला अभी ठंडा भी हुआ नहीं कि सोमवार रात फिर लिसाड़ी गेट में एक डेयरी संचालक को कुल्हाड़ी से काट डाला गया। पुलिस का दर्ज रिपोर्ट के आधार पर दावा है कि डेयरी संचालक के पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसके चलते महिला के पति ने हत्या की है, जो फरार है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की असल वजह तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत अहमदनगर गली नंबर 10 निवासी अलाउद्दीन (54) पुत्र अब्दुल वाहिद की लक्खीपुरा में पशुओं की डेयरी थी। अलाउद्दीन के पांच बेटे जावेद, नवेद, सुहेब, साहवेज और परवेज हैं। अलाउद्दीन रोजाना की तरह सोमवार रात करीब नौ बजे डेयरी में सोने आया था। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे उसका बड़ा बेटा जावेद भैंसों का दूध निकालने के लिए डेयरी पर पहुंचा। दरवाजा नहीं खुलने पर वह पड़ोसी जावेद के घर की छत से अंदर पहुंचा। जहां अलाउद्दीन का शव चारपाई के पास खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पिता की लाश देखते ही जावेद की चीख निकल गई। जिसके बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे एसओ लिसाड़ी गेट के अनुसार हत्या कुल्हाड़ी से होना माना जा रहा है। हालांकि मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दावों में उलझे हत्या के कारण
एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार का दावा है कि खून के निशान डेयरी की छत के अलावा पड़ोसी जावेद के छत पर भी मिले हैं। जिससे अंदेशा है कि अलाउद्दीन की हत्या के बाद आरोपी पड़ोसी के घर की छत से भागे हैं। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि अलाउद्दीन की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। अलाउद्दीन के बेटे जावेद का आरोप है कि डेयरी के पास में पड़ोसी जावेद की पत्नी अकेली बच्चों के साथ रहती है। जिसके उसके पिता से संबंध थे। कुछ दिन पहले उसने अपने पिता और महिला को डेयरी में देख लिया था। उसको लेकर काफी बखेड़ा भी हुआ था। उसने महिला और उसके पति जावेद पर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप गलत, मेरा पति पंजाब गया
एसओ के अनुसार जब आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसका दावा है कि उसका पति जावेद पंजाब गया हुआ है। हत्या की उसे कोई जानकारी नहीं है। अवैध संबंध के आरोप भी बेबुनियाद और गलत हैं। किसी बात पर अलाउद्दीन और उसके बेटे से विवाद हुआ था। शायद इसी रंजिश के चलते उन्होंने आरोप लगाया है।
हत्या के पीछे कोई राज है गहरा
लोगों में चर्चा कि अलाउद्दीन की हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह भी हो सकती है। डेयरी का गेट अंदर से बंद था। आरोपी छत के रास्ते आए और वहां से ही गए हैं। खून के निशान डेयरी और पड़ोसी के घर की छत पर भी मिले हैं। पड़ोसी अगर हत्या करता तो क्या वह अपनी छत के रास्ते से ही भागता। इस हत्या के पीछे कई राज हैं। कुछ लोगों ने हत्या के पीछे लूटपाट का अंदेशा भी जताया। एसओ का कहना है कि जांच अभी कई बिंदुओं पर उलझी है। फिलहाल अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है।
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि अलाउद्दीन की अवैध संबंध के चलते हत्या होना बताया गया है। पड़ोसी जावेद और उसकी पत्नी को अलाउद्दीन के बेटे ने नामजद कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खास बात
- पुलिस ने पड़ोस की महिला से अवैध संबंध बताया हत्या का कारण
- पड़ोसी दंपति पर नामजद केस दर्ज, महिला हिरासत में, पति फरार
- हत्या के पीछे के कारणों की असल वजह तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें