फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर को नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता नकदी व जेवरात लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी और जेवरात ले जाने का आरोप, एक माह पूर्व हुई थी शादी
विज्ञापन

सास-ससुर की हालत बिगड़ी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
कंकरखेड़ा, मेरठ।
क्षेत्र के न्यू गोविंदपुरी में सास-ससुर को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता घर से फरार हो गई। ससुरालवालों ने उस पर जेवर और नगदी ले जाने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
न्यू गोविंदपुरी निवासी एक दंपती ने अपने बेटे की शादी एक माह पूर्व मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवती से की थी। शादी के बाद से ही विवाहिता की पति और ससुराल वालों से अनबन रहती थी। इसके चलते परिवार में विवाद चल रहा था। लड़का किसी दूसरे शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात विवाहिता ने सास-ससुर के लिए चाय बनाई। उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीते ही दोनों सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विवाहिता ने फोन करके मायकों वालों को बुला लिया। ससुरालवालों का आरोप है कि इसके बाद विवाहिता नकदी, जेवरात व दहेज का अन्य सामान टेंपों में भरकर ले गई। बुधवार सुबह सास-ससुर की आंख खुली तो उनको उल्टियां होने लगीं। उन्होंने घर से बहू को नहीं पाया और सामान भी गायब था। सूचना पर एसआई सूरज पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें