फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर कड़ी सुरक्षा, स्टंटबाजों के लिए स्पेशल प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बकरीद पर स्टंटबाजों को रोकने के लिए इस बार पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गयी हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बकरीद पर सुरक्षा को देखकर शहर को दस सेक्टरों में बांटा गया। बकरीद पर नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों पर भारी पुलिस फोर्स लगाया गया।
विज्ञापन

ईद उल जुहा (बकरीद) के मद्देनजर शहर में कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह और अन्य इबादत स्थलों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी आरएएफ और ढाई कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
एडीजी जोन प्रशांत कुमार और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि नमाज के वक्त ट्रैफिक डायवर्जन का सख्ती से पालन कराएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाया जाए। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार आरएएफ और पीएसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में 10 थाना प्रभारी, 20 उप निरीक्षक, 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें