फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन पर सरेआम दरोगा के बेटी से चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आबूलेन पर दिनदहाड़े दरोगा की बेटी से चेन लूट
विज्ञापन

मेरठ। आबूलेन पर सोमवार दिनदहाडे़ बदमाशों ने दरोगा की बेटी की कनपटी पर पिस्टल तानकर सोने की चेन लूट ली।
न्यू मोहनपुरी सिविल लाइन निवासी दरोगा राजकुमार त्यागी इस समय शामली में तैनात हैं। उनकी पुत्री शिल्पा सोमवार को सहेली के साथ आबूलेन पर शॉपिंग करने गई थी। मंगलम विवाह मंडप के पास दोनों सहेलियां पैदल जा रही थीं तो बाइक सवार दो बदमाशों ने शिल्पा से चेन लूट ली। युवतियों के शोर मचाने पर बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान वहां आसपास के व्यापारियों की भीड़ लग गई। वारदात की सूचना पर सोतीगंज चौकी प्रभारी मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस दोनों युवतियों को वहां से लेकर निकल गई और करीब दो घंटे तक युवतियों को लेकर बदमाशों की तलाश करती रही। वहीं घटना को छुपाने पर अधिकारियों ने फटकार लगाई, तो तब जाकर मुकदमा दर्ज किया।
कैमरे में कैद लुटेरे
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने किसी अधिकारी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बारे में इंस्पेक्टर सदर से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वारदात के दौरान आबूलेन चौकी इंचार्ज भी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नाराजगी
सरेबाजार वारदात होने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। कहा कि दरोगा की बेटी के साथ लूट के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई थी। बदमाशों की तलाश करने की बजाय घटना को छुपाने में पुलिस लगी रही। बाजार में कोई चेकिंग अभियान तक नहीं चलाया गया।


खास बातें:
सरेबाजार युवती की कनपटी पर तानी पिस्टल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें