मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी पीएसी में दरोगा बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन देवी हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है जबकि तीन आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस के अनुसार होली के दिन बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन की हत्या कर दी गई थी, जबकि उनका बेटा घायल हुआ था। इस मामले में नौचंदी थाने में छह लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज के अनुसार जांच के बाद अर्जुन राणा, शक्ति और नीरज भाटी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। बाकी तीन आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई है।