फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी से दिन निकलते ही 6.50 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार को दिन निकलते ही पशु व्यापारी से 6.50 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी भी बाइक पर था। बदमाशों ने उसकी बाइक में गोली मारकर नोटों भरा थैला छीनकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वारदात लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत पिलोखड़ी पुल के पास तड़के करीब 5:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार अहमदनगर गली नंबर नौ निवासी मौ. उमर पशु और मीट व्यापारी है। उसे बुधवार को शामली जिले में लगने वाली पैठ में पशु खरीदने जाना था। शामली जाने के लिए पिलोखड़ी पुल पर कैं टर खड़ा था। जिसमें और भी पशु व्यापारी सवार थे। उमर इस दौरान बाइक से कैँटर तक जा रहा था। उसके पास बैग में 6:50 लाख रुपये रुपये थे। बाइक पर उसका साथी अनस बैठा था।
उमर के अनुसार पिलोखड़ी पुल के नजदीक सड़क टूटी होने की वजह से उसने बाइक धीमी की, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवाने की कोशिश की। लेकिन उसने खतरा भांपकर बाइक दौड़ा दी। बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी बाइक के इंजन में लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। दो बदमाशों ने पिस्टल और तमंचे उसकी कनपटी से सटाकर नोटों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

दावे हुए हवा
घटना के बाद पुलिस ने दावा किया कि बदमाशों की तलाश में शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग कराई गई। लेकिन बदमाशों के पकड़े न जाने से ये दावे हवाई साबित हुए। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली ने बताया कि तहरीर पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
12 लोगों के थे रुपये, नजदीकी पर संदेह
पीड़ित व्यापारी के अनुसार लगता नहीं कि बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। बदमाश अचानक से पहुंचे। वहीं, पुलिस अंदेशा जता रही है कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। व्यापारी का कहना है कि 12 लोगों ने अपने पशु मंगाने के लिए उसे रकम दी थी। अनस ने पहले उसे पैठ में दो पशु दिलाए थे। बुधवार को अनस के सामने ही उनका पेमेंट करना था।
जल्द करेंगे वर्कआउट
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बदमाशों का पता लगाने की कोशिश हो रही है। हालांकि घटना के वक्त अंधेरा था। कई टीमों को लगाया गया है। प्रयास है कि केस जल्द वर्कआउट हो।
विज्ञापन

खास बातें
- लिसाड़ी गेट में पिलोखड़ी पुल के पास तड़के 5:30 बजे की घटना
- बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की बाइक में गोली मारकर फैलाई दहशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें