फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई महिला का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव में मायके आई एक महिला बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने महिला को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। जानकारी हुई कि गांव के ही दो सगे भाई उसका अपहरण कर ले गए हैं। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अपहृत महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला का निकाह नंगला गांव में हुआ था। हाल में वह मायके आई हुई थी। बीते बुधवार को परिजन रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने गए थे। महिला घर में अकेली थी। इस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन वापस लौटे तो महिला घर पर नहीं थी। जिससे उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी महिला का सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि उन्हें पता चला कि दो सगे भाइयों द्वारा महिला को अपहरण कर ले जाने की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हसरत व नुसरत पुत्र मोबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
परिजनों ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
घटना के दौरान परिजन रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने गए हुए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें