फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही खरखौदा पुलिस
- पीड़ित काट रहे थाने के चक्कर, इंस्पेक्टर को पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। काशीराम कालोनी के एक मकान में चार दिन पूर्व हुई चोरी की रिपोर्ट शुक्रवार को भी दर्ज नहीं हो पाई। पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है और पुलिस मात्र जांच करने का आश्वासन दे रही है। इंस्पेक्टर खरखौदा रजनेश तिवारी ने भी जानकारी होने से इनकार किया है।
कांशीराम कालोनी उमा मेहता पत्नी स्व. सुरेंद्र मेहता परिवार के साथ अपने मकान का ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने चला गया। 12 फरवरी की सुबह जब वह अपने मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख दंग रह गया। पीड़ित के अनुसार उसने 12 फरवरी को ही बिजली बंबा पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। उसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। शुक्रवार को भी पीड़ित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर पीड़ित को टरका दिया। पीड़ित ने बताया कि चोर 70 हजार रुपये की नकदी के साथ हजारों रुपये के जेवर भी चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले गांव धीरखेड़ा निवासी महिला से हुई लूट के मामले में भी पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। बताते चले कि दो दिन पूर्व धीरखेड़ा निवासी एक महिला दोपहर के समय अपने खेतों पर काम करने गई थी तो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी के समीप कुुंडल लूट लिए थे। जिसमें पीड़ित पक्ष ने चौकी पर इस मामले में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। कब चोरी हुई है तहरीर थाना पर आई भी है या नहीं। जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी। - रजनेश तिवारी, इंस्पेक्टर खरखौदा
खरखौदा पुलिस अपराध को दर्ज नहीं कर रही है तो इससे अपराध घटेगा नहीं, बल्कि बढ़ेगा। अपराधी के हौसलें भी बुलंद होंगे। पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए।- आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें