फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरी के अपहरण के मामले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरियों से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व अपहृत हुई दो किशोरियों के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। किशोरियों का आरोप है कि मेरठ के कंकडखेड़ा में एक मकान में बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व गांव से दो किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर अपहरण का शक जताते रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व दोनों किशोरियों को मेरठ के कंकडखेड़ा से बरामद कर लिया गया था। मेडिकल जांच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। किशोरियों ने बताया कि मेरठ के एक मकान में बंधक बनाकर उन्हें रखा गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया जाता था। विरोध करने पर भूखा रखा जाता था और मारपीट की जाती थी। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी चांद और इदरीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें