फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुराना में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। सुराना गांव में बीएसएनएल टावर रोड के पास शुक्रवार को सौरभ यादव (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके पिता ने बताया कि सौरभ के दोस्त उसे घर से बुलाकर बाइक पर ले गए थे। दोनों दोस्त और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
नरेश यादव उर्फ पप्पू परिवार सहित सुराना गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी, बेटा सौरभ (18), कपिल (16 और बेटी पूजा (14) है। नरेश गाजियाबाद में वाहन चलाता है। बेटे सौरभ ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। अब वह आगे की पढ़ाई के लिए दाखिले का प्रयास कर रहा था। नरेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव के उसके दोस्त टीटू और मनीष उसे घर बुलाकर बाइक पर बैठाकर ले गए थे। वहीं, ग्रामीणों की मुताबिक, मनीष व टीटू ने सौरभ को बीएसएनएल टावर ललियाना मार्ग पर छोड़ दिया था। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। जिसे सुनकर दोनों दोस्त और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखा सौरभ लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है। तत्काल उसे मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव देखते पुलिस तैनात की गई है। सौरभ की मां मुन्नी, बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर टीटू, मनीष और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी देहात अरविंद मौर्य ने बताया कि पुलिस की दो टीमें हत्या के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कही प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला तो नहीं
सौरभ यादव की हत्या के मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या तो नहीं हुई। तमंचे से पेट में गोली लगना दूसरी कहानी बयां करता है। चर्चा है कि छीना-झपटी के दौरान तमंचे से चली गोली मौत का कारण बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें