फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण रिहर्सल में पुलिस के संसाधन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण रिहर्सल में पुलिस सिस्टम खराब
विज्ञापन

मेरठ।
एसएसपी के निर्देश पर सोमवार दोपहर शहर में दंगा नियंत्रण रिहर्सल कराया गया। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी समेत कई जगहों पर पुलिस के संसाधन खराब मिले। वायरलेस सेट से आवाज नहीं आई तो कई जगह माइक खराब थे। रिहर्सल में पुलिस की एक्टिविटी बेहद खराब थी। चार-चार या फिर पांच-पांच सिपाही लेकर यह रिहर्सल कराया गया। एसएसपी ने बुढ़ाना गेट व शाहपीर गेट पर जाकर इसकी जांच की। खामियां मिलने पर पुलिस को हड़काया भी।
एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस लाइन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग की। इसमें एसपी सिटी मानसिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी मुकेश चंद, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, सीओ, थानेदार व 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट थे। एसएसपी ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान पुलिस प्रशासन योजना के तहत उपकरणों समेत दंगाइयों से निपटने पर मंथन किया। मेरठ नगर क्षेत्र को 29 जोन और 89 सेक्टर में बांटा। पुलिस अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग चौराहों पर भेजा गया।
विज्ञापन

एसएसपी भी बुढ़ाना गेट और शाहपीर गेट पर गईं। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल से संबंधित उपकरणों की जांच की। इसमें पुलिस खरी नहीं उतरी। वायरलेस सेट और माइक खराब मिले। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस को हड़काया। वहीं शाहपीरगेट पर वायरलेस ठीक मिले। लेकिन फोर्स की संख्या कम थी। ऐसी स्थिति शहर में कई जगहों पर मिली। हालांकि कई थाना क्षेत्रों में अच्छी व्यवस्था थी।
विज्ञापन

24 प्वाइंट पर एक्टिव रहेगी पुलिस
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि शहर में 24 ऐसे प्वाइंट है, जहां से शहर को पूरा कवर किया जा सकता है। इन 24 प्वाइंटों पर दंगाइयों से निपटने के लिए पूरे संसाधन पुलिस के पास है। पुलिसिंग भी अच्छी है। जहां पर कुछ खामियां मिली हैं, वहां पर जल्द बेहतर कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें