फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब इस गनर को वापस ले लो, हमें है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गनर वापस ले लो, आरोपियों को जेल भेजो
विज्ञापन

मेरठ। इकलौते बेटे की हत्या के चश्मदीद गवाह पिता ने सोमवार को एसपी सिटी से इंसाफ की गुहार लगाई। कहा कि इस गनर से हमें क्या फायदा। हमें जान का खतरा है आरोपी धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेज दे तो आरोपी धमकी तो नहीं देंगे। दंपति के समझाने पर भी एसपी सिटी ने गनर को घर तक साथ भेजा।
मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार निवासी प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन की 29 जून 2016 को तेजगढ़ी चौराहे के पास रेस्टारेंट में हत्या कर दी गई थी। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं और कोर्ट में गवाही नहीं देने का प्रशांत के पिता योगेंद्र सिंह और मां सरिता पर दबाव बना रहे हैं। दो दिन पहले एसओ मेडिकल ने दंपति की सुरक्षा में थाने का एक गनर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को योगेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। योगेंद्र सिंह ने एसपी सिटी से कहा कि गनर से भी गवाह सुरक्षित नहीं हैं। तो फिर इस गनर का हम क्या करेंगे। गनर पता नहीं कब तबियत खराब बताकर चला जाए। सरूरपुर में भी गनर दिया था, वहां भी महिला को गोली मार दी गई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। प्रशांत की हत्या के मामले में कोर्ट में तीन मार्च की गवाही है। दंपति ने कहा कि क्या हम घर छोड़कर कहीं चले जाएं। कम से कम सुरक्षित तो रहेंगे। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। गनर को हटाया नहीं जाएगा। बाद में एसपी सिटी ने गनर को साथ भेजा। वहीं एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है दंपति शाम को घर में अंदर से ताला लगा लेते हैं। जिसके बाद गनर वापस थाने आ जाता है। सुबह के समय फिर से गनर भेजा जाता है। दंपति को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें