फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू संचालक से मारपीट, 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। पावली खास गांव में उधार के पैसे मांगने पर दबंगों ने न सिर्फ कोल्हू संचालक के साथ मारपीट की बल्कि उसके बचाव में आए उसके चाचा को खौलते हुए कढ़ाव में फेंक दिया। जिसमें गिरने से उसके पैर झुलस गए।
विज्ञापन

पावली खुर्द निवासी अरविंद कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार कोल्हू संचालक है। तीन साल पूर्व उसने गांव के एक व्यक्ति को आठ हजार रुपये उधार दिए थे, जिन्हें वह लौटा नहीं रहा है। सोमवार को रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी अपने साथ पांच छह लोगों को लेकर कोल्हू पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। उसका सिर फोड़ दिया। इस दौरान उसका चाचा अरविंद बचाव में आया तो आरोपियों ने उसे कोल्हू के खौलते हुए कढ़ाव में फेंक दिया। इससे उसके पैर झुलस गए। इसके बाद आरोपी कोल्हू पर से 50 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि घायलों को चिकित्सा के लिए भिजवाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें