फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाईल लूटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर मेवला नवीन मंडी गेट के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने फोन पर बात करते जा रहे तोपखाना लालकुर्ती निवासी युवक से मोबाइल लूट लिया। लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों की बाइक फिसल गई। लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना निवासी गुलजार शनिवार रात मेवला फाटक के पास फोन पर बात करता हुआ जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गुलजार से मोबाइल लूट लिया। शोर मचने पर पब्लिक ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाश हड़बड़ाहट में बाइक सहित गिर गए। जिस पर एक बदमाश को धर दबोचा जबकि एक फरार हो गया। लोगों ने बदमाश की पिटाई के बाद उसे मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस के हवाले कर दिया। टीपीनगर पुलिस बदमाश को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आदिल निवासी फतेहउल्लापुर, लिसाड़ी गेट है। उसका दूसरा साथी भी वहीं का रहने वाला है। आदिल की बाइक की तलाशी लेने पर उसमें से 5 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आदिल ने बताया कि उसका साथी उसे 500 रुपये देने का लालच देकर अपने साथ लाया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें