फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड गाड़ी लूटने के लिए की थी चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टैक्सी चालक संगीत हत्याकांड का मंगलवार को एसएसपी ने खुलासा कर दिया। एसएसपी के अनुसार गाड़ी लूटने का विरोध करने पर संगीत की पांच बदमाशों ने हत्या की थी। जिनमें से दो हत्यारोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि तीन अगस्त को पाली गांव, सरधना निवासी संगीत पुत्र दिलावर बुकिंग पर टीयूवी गाड़ी लेकर निकला था। चार अगस्त को गाड़ी शामली में जबकि पांच अगस्त को संगीत की लाश जानी गंगनहर में मिली थी। सर्विलांस के जरिये क्राइम ब्रांच ने केशव निवासी गोटका सरधना और तरुण निवासी जसड़ सरूरपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका मकसद गाड़ी लूटना था।
ऑनडिमांड टीयूवी पर हुई प्लानिंग
बुकिंग के बाद टीयूवी गाड़ी लूटने की प्लानिंग केशव और तरुण के साथ अरुण निवासी गोटका, पंकज, रवि निवासी करनावल सरूरपुर ने बनाई थी। टीयूवी की ऑनडिमांड रवि के पास आई थी। जिसके बाद संगीत की टीयूवी को दो हजार रुपये में मोदीनगर के लिए बुक किया गया था। लेकिन बदमाश संगीत को करनावल में बुलाकर शामली रोड पर ले गए। जहां लूट का विरोध करने पर रवि ने संगीत को गाड़ी में ही गोली मार दी थी। वारदात के बाद वह टीयूवी को देने पहुंचे तो उसे लेने वाला नहीं पहुंचा। गाड़ी में खून फैलने पर बदमाशों ने उसे शामली में छोड़ दिया था। जबकि लाश गंगनहर में डाल दी थी।
विज्ञापन

एक नंबर से हुआ खुलासा
बदमाशों ने गाड़ी बुकिंग करने के लिए फर्जी आईडी पर वृंदावन के एक युवक के नाम से सिम खरीदा था। जिससे आरोपियों ने पहले जसड गांव के दीपक को दो कॉल व फिर संगीत को कॉल की। पुलिस ने नंबर की डिटेल निकाली। दीपक से भी पूछताछ की। उसके बाद केशव का नाम सामने आया। केशव और तरुण की गिरफ्तारी के बाद मामला खुल गया।
पांचों दोस्त पढ़े लिखे
आरोपी तरुण दिल्ली से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका हैं। केशव इंग्लिश स्पीकिंग कर रहा था। फरार आरोपी अरुण, पंकज और रवि इंटर के बाद अलग-अलग कोर्स कर रहे है। पांचों दोस्त इंटर तक गोटका कॉलेज में पढ़ाई करते थे। पर्स स्नैचिंग और राहगीरों से अक्सर लूट की वारदात कर लेते थे। अब उन्हें टीयूवी ऑन डिमांड मांगी जा रही थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

खास बात
- सरधना निवासी टैक्सी चालक संगीत हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें