फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के सामने बेटी से छेड़छाड़, आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस अफसरों के तमाम दावों के बावजूद शहर में छेड़खानी नहीं रुक रही। बृहस्पतिवार को हापुड़ अड्डे पर एक युवक ने एक सिपाही के सामने उसकी बेटी से छेड़खानी कर दी। सिपाही ने युवक को दबोचकर पुलिस को तो सौंप दिया। लेकिन तहरीर देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

नोएडा में तैनात एक सिपाही का परिवार हापुड़ रोड स्थित एक गांव में रहता है। उनकी बेटी शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर सिपाही भी मेरठ आया हुआ था। वह अपनी बेटी के साथ किसी काम से हापुड़ अड्डा आया था। आरोप है कि वहीं पर एक युवक ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर दी। सिपाही ने बीच चौराहे पर ही मनचले की जमकर धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने भी उसे खूब सबक सिखाया। आरोपी ने खुद को खरखौदा क्षेत्र के एक गांव का बताया। सिपाही ने कंट्रोल रूम पर सूचना देकर पुलिस बुलवा ली। एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा है। खुद थाने आकर पूरी घटना बताई। लेकिन तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।
अपनी बारी में पीछे हटी पुलिस
छेड़छाड़ या स्नैचिंग के मामलों में अक्सर पुलिस वाले यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी, इसलिए केस दर्ज नहीं कराया गया। लेकिन यहां तो पीड़ित खुद पुलिसकर्मी है। इस मामले में आरोपी को मौके से पकड़ने के बावजूद सिपाही ने तहरीर देने से मना कर दिया। जबकि छेड़छाड़ के मामलों में तहरीर न मिलने पर पुलिस या तो आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ देती है या शांति भंग में चालान कर देती है। दोनों मामलों में फायदा आरोपी को ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- हापुड़ अड्डे पर हुई घटना, आरोपी युवक पुलिस को सौंपा
- सिपाही ने थाने पहुंचकर नहीं दी आरोपी के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें