फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीजीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की बढ़ी सुरक्षा, कप्तान ने भी दिया भरोसा
विज्ञापन


- एमपीजीएस प्रकरण में एसएसपी से मिले स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक

मेरठ। एमपीजीएस में हुई घटना को लेकर सहोदय से जुडे़ स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य एसएसपी से मिले। उन्होंने स्कूल में हुई घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने एसएसपी मंजिल सैनी से कहा कि एमपीजीएस में हुई घटना के बाद वह बेहद चिंतित है। जिस ढंग से लोगों ने स्कूल में घुसकर ये वारदात की उसके बाद उन्हें भी डर लगने लगा है । ऐसे हालातों में स्कूल चलाना मुश्किल हो जाएगा। एमपीजीएस के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्कूल में गेट पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात है। उन्होंने अंदर घुस रहे लोगों को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वे अंदर घुस गए। प्रधानाचार्यों ने एसएसपी से छात्राओं के स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सभी ने एमपीजीएस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सुरक्षा और अनुशासन पर ध्यान दें स्कूल
एसएसपी ने कहा कि स्कूल के अंदर घटना की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होती है। इसलिए स्कूल अपने स्कूल में अनुशासन और सुरक्षा पर खास ध्यान दें। गेट पर सुरक्षा गार्ड होना चाहिए । वहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की एंट्री होनी चाहिए । सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि वहां की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। एसएसपी ने भरोसा दिया कि इस घटना के सभी आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। उन पर गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा। आगे भी यदि कोई स्कूलों में घुसकर इस तरह की गुंडा गर्दी करेगा उस पर भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। एसएसपी से मिलने वालों में एमपीजीएस के प्रबंधक विक्रम शास्त्री , प्रिंसिपल मधु सिरोही, एमपीएस मेन विंग प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल, सहोदय सचिव राहुल केसरवानी, एमआइइटी के डायरेक्टर विष्णु शरण अग्रवाल, केएल के डायरेक्टर तेजेंद्र खुराना, जीटीबी से संजीत, आईपीएस से पूनम, नोबल पब्लिक स्कू ल, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जैन द आर्यंस से प्रीति मल्होत्रा, तक्षशिला से अनुरंजनी अग्रवाल आदि थे। शांति निकेतन ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जैन ने बताया कि 15 जुलाई को पुलिस प्रशासन के साथ प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। इस बैठक को एसएसपी मंजिल सैनी लेंगी। एसएसपी से मिलने के बाद ये यह तय हुआ है। बैठक में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर बात होगी और योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन



शहर के स्कूलों में और मजबूूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

मेरठ। एसएसपी से मुलाकात के बाद विद्या ग्लोबल स्कूल में मेरठ सहोदय एवं मेरठ स्कूल फेडरेशन की बैठक हुई। बैठक में संयुक्त रूप से स्कूलों की सुरक्षा का मुद्दा छाया रहा। सभी प्राचार्यों व स्कूल संचालकों ने इस पर सहमति बनाक र प्रस्ताव पास कर दिया। तय किया कि स्कूलों में सुरक्षा और बढ़ाएंगे। बैठक में डीपीएस की प्रिंसिपल सविता चड्डा, एमपीएस मेन विंग से संजीव अग्रवाल, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल से प्रेम मेहता, मिलेनियम पब्लिक स्कूल से सतीश शर्मा, सहोदय सचिव राहुल केसरवानी, सहोदय अध्यक्ष सुंधाशु शेखर, बीडीएस प्रिंसिपल गोपाल दीक्षित, एमआईईटी प्रिंसिपल पायस फडनवीस, डीएमए से रितु दीवान, सीजेडीएवी से अल्पना शर्मा, गार्गी गर्ल्स की प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना, विद्या ग्लोबल स्कूल के वाइस प्रिंसिपल विनीत सूद, राधा गोविंद स्कूल की प्रिंसिपल विनीता गुप्ता, एनी बेसेंट से मनु यादव, महावीर इंटरनेशनल से नरेश कुशवाहा, सुमति सिंह, कालका पब्लिक स्कूल से डॉ. क र्मेंद्र सिंह, ट्रांसलेम एकेडमी से धीरज, तेज पब्लिक स्कूल से सुभाष नलवा, द आर्यंस से प्रीति मल्होत्रा, तक्षशिला से अनुरंजनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह कदम होंगे प्रमुख
. शहर के सभी स्कूलों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
. स्कूलों के एंट्री गेट पर रखा जाएगा एंट्री रजिस्टर
. हर स्कूल के गेट पर तैनात होगा गनमैन, सिक्योरिटी गार्ड
. अभिभावकों की एंट्री भी आईकार्ड, आधार कार्ड से होगी
. हर स्कूल में अभिभावकों को कार्ड जारी होगा, केवल वही अभिभावक स्कूल आ सकेंगे



सभी ने की निंदा
. हम सभी प्रिंसिपल एमपीजीएस के साथ हैं। छात्राओं के अभिभावकों ने जो किया वो बहुत गलत है। इस तरह किसी भी स्कूल में गुंडागर्दी नहीं होना चाहिए।
एच.एम.राउत प्रिंसिपल दीवान पब्लिक स्कूल

. काफी शर्मनाक घटना है। स्कूल में एक अच्छे हालात हों जब शिक्षक बच्चों को पढ़ा सकें। छात्रों का यूं आवेश में आकर ऐसा कदम उठाना बेहद अशोभनीय है।
-प्रेम मेहता, प्रिंसिपल सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल

. स्कूलों में लगातार अभिभावकों द्वारा अभद्रता करने क ी घटनाएं हो रही हैं। यह बहुत निंदनीय घटना है। सभी स्कूल संचालक व प्रिंसिपल मिलकर एसएसपी से मिले भी हैं। स्कूल अपनी तरफ से पूरी सुरक्षा व्यवस्था रखते हैं और सुरक्षा घेरा बढ़ाएंगे।
-राहुल केसरवानी, सहोदय सचिव

. जिस तरह अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर गुंडागर्दी की है वो बहुत अशोभनीय है। शिक्षकों का कक्षाओं में पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। एमपीजीएस में जो घटना हुई है, वो शर्मनाक है। मेरठ सहोदय और मेरठ स्कूल मैनेजमेंट फेडरेशन इसकी निंदा करता है।
-विशाल जैन, डायरेक्टर शांति निकेतन ग्रुप

. इस तरह की कोई घटना स्कूलों में कभी नहीं हुई। यह बेहद निंदनीय है। स्कूल की जिम्मेदारी है बच्चों की सुरक्षा। सभी स्कूलों को इसे और मजबूत करेंगे। परिजनों को भी सोचना हैं कि स्कूल में शिक्षक पढ़ा रहे हैं, तो ऐसा व्यवहार न करें।
विज्ञापन

-सुधांशु शेखर प्रिंसिपल केएल इंटरनेशनल, सहोदय अध्यक्ष

. बेहद निंदनीय घटना है। स्कूल में इस तरह का व्यवहार अभिभावकों द्वारा किया जाना बहुत गलत है। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना शिक्षकों के लिए मुश्किल हो रहा है। हर माहौल में हम एमपीजीएस स्कूल प्रबंधन के साथ हैं।
-मनमीत खुराना, डायरेक्टर केएल इंटरनेशनल स्कूल

- शिक्षक- छात्र परंपरा को जो पालन होता था वो खत्म होता लगता है। आज एक स्कूल के साथ हुआ है, कल दूसरे स्कूलों में भी ऐसी घटना हो सकती है।
डॉ. कर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल कालका पब्लिक स्कूल

. स्कूल में जिस तरह अभिभावकों ने जिस तरह हंगामा किया वो बेहद निंदनीय है। आगे ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पायस फडनवीस, प्रिंसिपल एमआइइटी स्कूल



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें