फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप की कोशिश, छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप की कोशिश, छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुरादनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले खेत से काम कर लौट रही दो बच्चों की मां से चार युवकों ने खेत में खींचकर गैंगरेप की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।

शिकायत करने पर आरोपियों ने महिला के परिजनों से मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने थाने से उसे भगा दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन


गांव में महिला परिवार के साथ रहती है। उसके दो बच्चे हैं। पति और परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर गुजर बसर करते हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे महिला खेत सेे काम कर घर लौट रही थी।

आरोप है कि बीच रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ उस पर फब्तियां कसीं। विरोध करने पर युवकों ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और गैंगरेप की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गए।

किसी तरह महिला ने घर पहुंचकर अपने ससुर को आपबीती बताई। इस पर ससुर शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की। बाद में पीड़िता अपने पति के साथ थाने शिकायत करने पहुंची। पुलिस कर्मियों ने वहां उसे धमकाकर दंपति को भगा दिया।
विज्ञापन


रविवार को पीड़िता एसएसपी से मिली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राहुल समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें