फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामार कर अल्ट्रा साउंड सेंटर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
छापामार कर अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील
विज्ञापन

लोनी के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सोमवार सुबह पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कर सील कर दिया। इस अल्ट्रासाउंड सेंटर में भ्रूण लिंग परीक्षण होता था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस सेंटर के तार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य शहरों से जुड़े हैं।

टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। सेंटर के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लोनी तिराहे स्थित शंकर पैलेस की मार्केट की एक दुकान में बालाजी के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा था।
विज्ञापन


लोनी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी गजेंद्र मथूरिया ने बताया कि हरियाणा से इनपुट मिला था कि अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग परीक्षण होता है। इसके बाद सोमवार को पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी की।

इस दौरान सेंटर पर डॉक्टर मौजूद नहीं था। वहां पर मौजूद कर्मचारी रवींद्र लिंग परीक्षण करता पाया गया, वह सिर्फ 12वीं पास है। पुलिस ने रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सेंटर से 35 सौ रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम अतुल कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा के पीसीपीएनडीटी के नोडल अफसर डा. आदर्श से उन्हें लोनी में लिंग परीक्षण की जानकारी मिली थी।

एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। यहां पर ज्यादातर लोग हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व आसपास के शहरों के होते थे। इनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

लोकल पेशेंट से दूरी बनाकर रखी जाती थी। अधिकारियों की मानें तो लोगों से 15 हजार रुपये तक फीस वसूली जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें