फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की जेब से जबरन निकाले 24 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना।
मिल रोड स्थित एक बैंक में लोन के रुपये जमा करने जा रहे एक किसान से दो युवकों ने जेब से जबरन रुपये निकाल लिए और भाग निकले। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसान से जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्राम ढिकौली निवासी प्रदीप पुत्र राजबल ने अपने कृषि कार्ड पर लोन ले रखा है। बृहस्पतिवार को वह लोन के 41 हजार रुपये जमा करने के लिए मिल रोड स्थित बैंक में आ रहा था। रास्ते में उसे दो युवक मिले और पांच सौ रुपये खुलाने के लिए उसे रोक लिया। उसके मना करने के बाद भी युवकों ने जबरन उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। उसके विरोध करने पर उन्होंने रुपये जेब में रख दिए। बैंक पहुंचने पर जब उसने रुपये गिने तो उनमें 24 हजार रुपये गायब थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आस पास के व्यापारियों से भी पूछताछ की। पीड़ित प्रदीप ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें