कंकरखेड़ा। अपने परिजनों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने धर्मपरिवर्तन करने का शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा का कहना है कि युवक ने धर्मपरिवर्तन करने की बात से इंकार करते हुए अपने परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव निवासी इमरान अली पुत्र रियासत अली ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि भट्ठे वालों ने उसके हिस्से की खेती की जमीन से करीब नौ लाख रुपये की मिट्टी उठवाकर पेमेंट कर दिया था। लेकिन उसके परिजनों ने सारी रकम हड़प ली। उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो परिजनों ने उसकी पिटाई कर घर से निकालने का प्रयास किया। जिससे आहत होकर उसने धर्म परिवर्तन करने का फैसला कर लिया था।