फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद प्रत्याशी के घर पर पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में भाजपा प्रत्याशी के घर देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव व फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी वीरसेन गौतम पुत्र कुशला सिंह वार्ड 12 से भाजपा की ओर से पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। वीर सेन का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें टिकट मिलने पर नाराज चले आ रहे हैं। सोमवार देर रात वह अपने घर पर सोए हुए थे। इस दौरान आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर पथराव और हवाई फायरिंग कर दी। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें