शोरूम में चोरी करतीं महिलाएं कैमरे में कैद
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित एक शोरूम में खरीददारी करने पहुंची तीन महिलाओं ने सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरे में महिलाएं चोरी करते हुए कैद हो गई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश करने में जुट गई है।
दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में उमराव कलेक्शन नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। मंगलवार को तीन महिलाएं शोरूम में पहुंची और कपड़े दिखाने की बात कह शोरूम संचालक को बातों में उलझा लिया। इस बीच महिलाओं ने कुछ कपड़े चुरा लिए और बाहर निकलकर कार में बैठकर फरार हो गईं। चोरी की जानकारी होने पर शोरूम संचालक ने पुलिस को जानकारी दी।
पहले भी हो चुकी है चोरी
लेडी गैंग पहले भी शोरूमों में सेंधमारी करता रहा है। एक माह पहले मवाना में ज्वैलर्स की दुकान से दस लाख के जेवर चोरी कर कपड़ों में छिपा लिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं को 15 दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। सभी महिलाएं लिसाड़ीगेट क्षेत्र की हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। इसके अलावा लालकुर्ती और देहलीगेट में भी महिलाएं चोरी करते वक्त सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं।
खास बात
दिल्ली रोड स्थित एक कपड़ों के शोरूम में तीन महिलाओं ने की वारदात