फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज सिंह के अनुसार माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी सविता उर्फ गौरी (26) की शादी एक साल पहले नौचंदी क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी आशीष उर्फ सनी के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। शनिवार को ससुराल वालों ने सविता को फांसी लगाकर मार डाला। बाद में आसपास के लोगों की मदद से महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। पुलिस ने रविवार को विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ और जिठानी पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
मायके पक्ष ने लगाया दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप
पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें