फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार लूट के बाद चालक का रेता था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमापुरी दिल्ली में मिली लुटी हुई कार
विज्ञापन

- मुरादनगर मेें चार लोगों ने ली थी लिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एनएच-58 पर बिगबाइट के पास रविवार सुबह मिला शव वाहिद (25) निवासी खजूरी परीक्षितगढ़ का था। पेशे से टैक्सी चालक था। पुलिस का दावा है कि कार लूट के बाद उसकी हत्या की गई थी। उसकी कार दिल्ली के सीमापुरी इलाके से मिली है।
इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर के मुताबिक वाहिद शास्त्रीनगर में फॉर्च्यूनर सोल्यूशन ट्रेवल्स एजेंसी की गाड़ी चलता था। 16 मार्च को पल्लवपुरम निवासी मोदी कांटीनेंटल कंपनी में अधिकारी मणिशंकर ने दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए एजेंसी से ऑनलाइन मोबिनो गाड़ी को बुक किया था। उन्हें मलेशिया जाना था। शनिवार रात 9 बजे वाहिद ने पल्लवपुरम से मणिशंकर व उनके दोस्त वरदन गौड़ को साथ लिया। 16 मार्च की रात 11 बजे वाहिद दोनों को एयरपोर्ट छोड़कर वापस लौट रहा था। मुरादनगर से चार बदमाश लिफ्ट लेकर कार में बैठ गए थे। रास्ते में कार लूटने के बाद चालक वाहिद की हत्या कर शव को हाईवे पर फेंक दिया था।
विज्ञापन

शनाख्त के बाद बरामद की कार
पुलिस के मुताबिक सोमवार को शव की शनाख्त होने के बाद जानकारी लगी कि कार में जीपीएस लगा था। जिसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना कि कई जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कार में पांच लोग दिखाई दिए। जिसमें वाहिद भी पिछली सीट पर बैठा दिखाई दिया।
विज्ञापन

हत्यारोपी था वाहिद
इंस्पेक्टर परतापुर के मुताबिक चालक वाहिद हत्यारोपी था। दो साल पहले वाहिद ललियाना निवासी ताज की हत्या में नामजद हुआ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें