फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आयी छात्रा का अपहरण, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान गांव में सोमवार रात शादी समारोह में आयी 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया। करीब तीन घंटे बाद आरोपी छात्रा को लेकर गांव के बाहर पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। आरोपी जान बचाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोलते हुए तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा अपनी मां के साथ राली चौहान गांव में एक शादी समारोह में आयी थी। आरोप है कि शाम के समय छात्रा की मां ने गांव के एक युवक की बाइक पर छात्रा को बैठने के लिए कहा। उसके बाद आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा की मां ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। तीन घंटे तक परिजनों ने आरोपी की तलाश की। लेकिन वह घर भी नहीं मिला। रात में नौ बजे आरोपी छात्रा को बाइक पर लेकर आ रहा था। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी की धुनाई कर दी। उसके बाद गुस्साए परिजन और अन्य लोग आरोपी के घर पहुंचे और परिजनों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी।
दो बिरादरियों से मामला जुड़ा होने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। तोड़फोड़ की सूचना पर सीओ सदर देहात विजय प्रकाश, एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में थाने में तहरीर नहीं आयी है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान में रिश्तेदारी में आयी थी 16 वर्षीय छात्रा
गांव में दो बिरादरी के लोग आए आमने-सामने, आरोपी के दो भाई हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें