फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में तीन घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने तीन घरों से लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब पीड़ित उठे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने नशीला स्प्रे कर बेहोश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उमर गार्डन निवासी हसीन पुत्र मोहम्मद अजमेरी कपड़े का काम करता है। ईद के बाद हसीन की बेटी की शादी है, जिसके लिए सोने-चांदी के गहने खरीदकर घर में रखे थे। रविवार रात परिवार के लोग घर में सोये हुए थे। इस बीच चोरों ने सेफ में रखे 17 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पड़ोसी फैसल पुत्र मोहम्मद यूसुफ के घर से तीन हजार रुपये और एक लाख रुपये के गहने ले गए। तीसरी घटना चोरों ने इसी कालोनी में राशिद के घर में की, यहां से पांच हजार रुपये, तीन मोबाइल, सोने की चेन, कंगन अंगूठी ले गये।
चोरी की सूचना पर सोमवार सुबह लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित लोगों का आरोप है पुलिस रात में गश्त नहीं करती। पिछले एक माह में सात-आठ चोरी की घटना हो चुकी हैं। लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

हमारा तो सब कुछ चल गया
हसीन की बेटी और घर की अन्य महिलाओं ने बताया कि हमारा तो सब कुछ चला गया। शादी के लिए जैसे तैसे ज्वैलरी खरीदी थी, अब पता नहीं क्या होगा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

खास बात
- परिवार सोता रहा और चोर रात में खंगाल ले गये घर
- पीड़ित लोगों ने लगाया नशीला स्प्रे कर बेहोश करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें