फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहर में डूबे युवक का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा। दोस्तों के साथ सोमवार को नहाने गए एक युवक के नहर में समाने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोप लगाया कि दोस्तों ने शराब पिलाकर युवक को नहर में धक्का दिया। बेटे को बरामद करने की गुहार लगाती मां एएसपी के सामने बेहोश हो गई।
विज्ञापन

अनूपनगर फाजलपुर कंकरखेड़ा निवासी पीड़ित परिजनों ने बताया कि ललित (30) पुत्र मोहनलाल राजमिस्त्री है, जिसे पड़ोस में ही रहने वाले आदेश, बिजेंद्र समेत चार युवक सोमवार को घर से बुलाकर रोहटा रोड स्थित पूठखास नहर में नहाने की बात कहकर ले गए थसे। शाम को चारों युवक वापस घर आ गए। लेकिन ललित वापस नहीं लौटा। पूछने पर युवकों ने बताया कि ललित नहर में डूब गया।
ललित के परिजनों के अनुसार उन्होंने कंकरखेड़ा थाने जाकर इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। जिस पर मंगलवार को परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी की अनुपस्थिति में उनकी जगह शिकायत सुन रहे एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोस्तों से पूछताछ
एएसपी के अनुसार ललित के मोबाइल की कॉल डिटेल में लोकेशन नहर के पास मिली। क्राइम ब्रांच ने ललित के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ललित और उन्होंने पहले शराब पी थी। उसके बाद वह नहर में नहाने लगे। जहां पर ललित डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहर में समा गया था।
जानबूझकर मारा, लाश बरामद कराओ
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे को जानबूझकर मारा है। अब उसकी लाश तो बरामद करा दो। एएसपी के अनुसार ललित की तलाश जारी है।
आदेश के परिजनों पर बोला हमला
ललित के लापता होने के बाद से फाजलपुर में दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल है। मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि ललित के परिजनों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। घर की महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोपी पक्ष की ओर से ललित के परिजनों के खिलाफ कुछ महिलाएं थाने पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कर रही लापरवाही
वहीं ललित के परिजनों ने रोहटा पुलिस पर आरोप लगाया कि थाना पुलिस आरोपियों से साठगांठ किए हुए है। ललित के लापता होने के बाद रोहटा पुलिस ने आदेश नाम के युवक को हिरासत में लिया था। जिसे बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। इसके अलावा मंगलवार को ललित की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए जाने थे। लेकिन पुलिस ने नहीं बुलाए। पुलिस नहीं चाहती कि ललित का कोई सुराग लगे।
विज्ञापन


खास बातें:
- एसएसपी ऑफिस पहुंचा युवक का परिवार, मां हुई बेहोश
- दोस्तों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया, नहर में तलाश जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें