फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगंल में चारा लेने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की। चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/हस्तिनापुर। बूढ़ी गंगा के पास राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के कृषि फार्म की नाली के किनारे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान के भाई ने पुरानी रंजिश बताकर चार लोगों को नामजद कराया है। हालांकि इस हत्याकांड के पीछे पुलिस दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर निवासी शीलचंद (42) मंगलवार सुबह चार बजे पशुओं का चारा लेने जंगल पर गया था। वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका शव बूढ़ी गंगा नदी के पास जंगल में मिला। शीलचंद के भाई श्याम सिंह का आरोप है कि अनाज मंडी निवासी व्यक्ति से शीलचंद की रंजिश चल रही थी। जिसने शीलचंद की हत्या की है।
श्याम सिंह ने सोनू और इकराम निवासी सैफपुर, अलीरजा निवासी नंगला चांद और धीर सिंह के पुत्र हनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जानकारी पर सीओ मवाना यूएन मिश्रा भी पहुंचे। सीओ ने शीलचंद की पत्नी से मामले की जानकारी ली। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कई सुबूत दिए। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

हत्या के पीछे दूसरी वजह
सीओ मवाना का कहना है कि शीलचंद की हत्या के पीछे दूसरी वजह है। पुलिस की जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शीलचंद के सीने में दो गोलियां मारी गई थीं। हत्या करके शव फेंका गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे परिवार का करीबी भी हो सकता है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
- चारा लेने गया था किसान, चार लोग नामजद
- पुलिस का दावा, हत्या के पीछे दूसरी वजह है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें